पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त की राशि ट्रांसफर

Updated at : 02 Aug 2025 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त की राशि ट्रांसफर

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त की राशि ट्रांसफर

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के हस्तांतरण के अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुए. संयुक्त जिला कृषि भवन के आत्मा सभागार सहित अन्य जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस से किये गये लाइव टेलीकास्ट को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया और सुना गया. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मो. शमीम अंसारी ने कृषक मित्रों एवं किसानों को पीएम किसान योजना, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिलेट मिशन योजना, स्वायल हेल्थ कार्ड आदि योजनाओं की जानकारी दी. कृषक मित्रों को फसल बीमा का फार्म भरने, आवश्यक कागजात, फसल क्षति पर क्लेम की प्रक्रिया, स्वायल हेल्थ कार्ड योजना के अंतर्गत मिट्टी नमूना लेने की प्रक्रिया और मोबाइल एप के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया. मिलेट मिशन योजना के तहत ज्वार, बाजरा, मरूआ आदि की खेती करने पर किसानों को इस खरीफ मौसम में प्रति एकड़ 3000 रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में मिलेगी. इसके लिए किसानों को अपनी मिलेट फसल का प्रज्ञा केंद्र में पंजीकरण कराना अनिवार्य है. जांच में सही पाए जाने पर ही किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola