टास्क फोर्स ने बाल श्रम मुक्ति पर बनायी रणनीति

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 5:36 PM

विज्ञापन

पाकुड़ में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें बाल श्रम की रोकथाम, बचाव और पुनर्वास पर चर्चा की गई। उन्होंने बाल श्रम को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे बच्चों को श्रम से मुक्त कर शिक्षा से जोड़ें। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। टास्क फोर्स को और प्रभावी बनाने के लिए रणनीतियाँ भी बनाई गईं।

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कार्यालय में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में बाल श्रम की रोकथाम, बचाव और पुनर्वास पर विस्तृत चर्चा की गई तथा टास्क फोर्स को अधिक प्रभावी बनाने के लिए रणनीति बनाई गई. अपर समाहर्ता सुरीन ने बाल श्रम को एक गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया. उन्होंने संबंधित विभागों को बाल श्रम की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को श्रम से मुक्त कराकर शिक्षा से जोड़ा जा सके. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola