Ramayana: रावण भी गर्व करेंगे… भगवान इंद्र बने कुन्नाल कपूर ने की यश की जमकर तारीफ, रणबीर कपूर को बताया बिना घमंड वाला सुपरस्टार

Updated:
विज्ञापन
इंद्र के रोल में कुणाल कपूर और रावण के रोल में यश, फोटो- इंस्टाग्राम

इंद्र के रोल में कुणाल कपूर और रावण के रोल में यश, फोटो- इंस्टाग्राम

नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में भगवान इंद्र का किरदार निभा रहे कुणाल कपूर ने यश और रणबीर कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ की है. जानें उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

Ramayana: साल 2026 की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में शामिल नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है. करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मेगा फिल्म की पहली झलक आज 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह करीब 4:30 बजे फैंस के सामने आई. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई. इसी बीच फिल्म में भगवान इंद्र का किरदार निभा रहे कुन्नाल कपूर ने अपने को-स्टार्स रणबीर कपूर और यश को लेकर ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि कुन्नाल कपूर ने रणबीर कपूर और यश की तारीफ में क्या कहा.

Kunal Kapoor On Yash: 'रावण भी यश पर करेंगे गर्व'

29 जुलाई को कुन्नाल कपूर ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर भगवान इंद्र के किरदार से जुड़ी फैन आर्ट शेयर की. इस दौरान उन्होंने फैंस का धन्यवाद भी किया. पोस्ट पर एक फैन ने उनसे पूछा कि फिल्म में यश का रावण कैसा है? इस सवाल का जवाब देते हुए कुन्नाल ने लिखा, "Incredible! Ravana would be proud!" यानी, "कमाल के हैं, रावण भी उन पर गर्व करेंगे." उनके इस जवाब ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी.

Kunal Kapoor On Ranbir Kapoor: रणबीर को स्टारडम का बिल्कुल भी घमंड नहीं है

एक दूसरे फैन ने कुन्नाल से रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव पूछा. इस पर उन्होंने रणबीर की जमकर तारीफ की. कुन्नाल ने उन्हें "Giga Chad" (यानी ऐसा इंसान, जिसकी पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस और स्वैग हर किसी को इंप्रेस कर दे) बताया और कहा कि वह ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनमें स्टारडम का बिल्कुल भी घमंड नहीं है. उनके मुताबिक, रणबीर के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा.

Ramayana Cast: कौन निभा रहा है कौन सा किरदार?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण, कुन्नाल कपूर भगवान इंद्र और सनी देओल हनुमान का रोल निभा रहे हैं. फिल्म में लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा समेत कई बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

Ramayana Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?

'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखा सनी देओल का हनुमान अवतार, फैंस बोले- आखिर कहां हैं बजरंगबली?


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola