Dhvani Bhanushali ने शेयर की 'Good Morning' पोस्ट, बहन दीया का कप चुराकर बोलीं – "अब दोनों मेरे हैं".

Dhvani Bhanushali ने शेयर की 'Good Morning' पोस्ट.' फोटो इंस्टाग्राम
सिंगर ध्वनि भानुशाली (Dhvani Bhanushali) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद क्यूट और रिलेटेबल स्टोरी शेयर की. उन्होंने अपनी बहन दीया भानुशाली के 'सिस्टर कप' पर कब्जा जमाते हुए एक मजेदार गुड मॉर्निंग पोस्ट शेयर की, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
प्लेबैक सिंगर और पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने खास पलों को अपने फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं. यही वजह है कि उनके पोस्ट्स से लोग आसानी से जुड़ जातें हैं और उन्हें खूब पसंद करते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने गुड मॉर्निंग की एक प्यारी सी झलक अपने फॉलोअर्स के साथ भी शेयर की. उन्होंने एक खूबूसरत मग की फोटो शेयर की और बताया की यह उनकी बहन का है और यह कप अब वह यूज कर रहीं हैं.
What Was in the Post: क्या था पोस्ट में
ध्वनि भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खूबसूरत मग की तस्वीर शेयर की, और एक रैंडम थॉट का जिक्र करते हुए लिखा कि,
"मैंने इन्हें 'सिस्टर कप्स' के तौर पर खरीदा था! @bhanushali_diya कभी अपना कप इस्तेमाल नहीं करतीं, इसलिए मैंने दोनों ले लिए और अब मेरे पास ये अलग-अलग रंगों में हैं! गुड मॉर्निंग!". ध्वनि का यह स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी रिलेटेबल लग रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उनकी बहन के साथ इस प्यारे बॉन्ड की तारीफ की, जबकि कुछ ने इसे दिन की सबसे क्यूट पोस्ट बताया".

Dhvani Bhanushali Work: ध्वनि भानुशाली वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो ध्वनि भानुशाली भारतीय पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय आवाजों में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें 'वास्ते', 'साइको सैयां' और 'थैंक यू गॉड' जैसे गाने शामिल हैं. उनके गानों को YouTube पर अरबों बार देखा जा चुका है, जिसके चलते वह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय महिला पॉप आर्टिस्ट्स में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फैली हुई है.
Dhvani Was Seen Outside Recording Studio: ध्वनि को रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया
हाल ही में ध्वनि को शहर के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर भी स्पॉट किया गया था. इसके बाद से उनके अगले म्यूजिक प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है. हालांकि, उन्होंने अपने नए गाने या प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
यह भी पढ़ें: Dhvani Bhanushali:ध्वनि भानुशाली ने बताया कि कब उन्होंने सिंगर के साथ एक्ट्रेस बनने का लिया फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










