'शायद मैं युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...': कंगना रनौत के 'बेरोजगार' वाले तंज पर सौरभ दास का पलटवार

'शायद मैं युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' फोटो इंस्टाग्राम
बीजेपी सांसद कंगना रनौत और 'CJP' के प्रवक्ता सौरभ दास के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कंगना के 'जनरेशन गटर' और 'बेरोजगार' वाले तंज पर सौरव ने ऋतिक रोशन का जिक्र कर चुटकी ली. जानिए दोनों के बीच छिड़े इस विवाद की पूरी कहानी.
Sourav Das Hrithik Kangana: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत और 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रवक्ता सौरव दास के बीच चल रही जुबानी बहस इन दिनों चर्चा में है. कुछ दिन पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सौरव को "जनरेशन गटर" और “बेरोजगार” कहा था. अब सौरभ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें कंगना से कोई निजी शिकायत नहीं है, लेकिन सार्वजनिक मंच पर बातचीत सम्मान के साथ होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने खुद के ऋतिक रोशन जैसा दिखने पर भी मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
What Sourav Das Said: क्या कहा सौरभ दास ने
'मोजो स्टोरी' पर बरखा दत्त से बातचीत में सौरभ दास से जब कंगना रनौत की लगातार की गई निजी टिप्पणियों पर सवाल पूछे गए, तब उसने बताया कि उन्हें हैरानी हुई कि वह उनकी आलोचना का निशाना बन गए.
उन्होंने कहा कि उनके दोस्त भी इस बात से हैरान थे कि कंगना ने उन्हें निशाना बनाया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने दोस्त की बात दोहराई कि
‘हो सकता है, मैं थोड़ा-बहुत युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता होऊं”.
सौरव ने आगे कहा कि वह निजी हमलों के बजाय बातचीत में विश्वास रखते हैं. उनका कंगना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं है, वहीं हैं जो जेन -जी (Gen Z) और मेरे खिलाफ निजी टिप्पणीयां कर रहीं हैं.”
उन्होंने आगे कहा, "मैंने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी लिखा था, 'यो कंगना, थोड़ा शांत हो जाओ (Take a Chill-Pill). आओ, इस मुद्दे पर बात करते हैं.' मेरा मानना है कि हर बात का हल बातचीत से निकल सकता है. हमारे देश में अब लोग खुलकर बात करने और एक-दूसरे की राय सुनने से बचते हैं. सोच-समझकर चर्चा और बहस करना जरूरी है, लेकिन साथ ही एक-दूसरे का सम्मान भी बनाए रखना चाहिए."

What Kangana Ranaut Said : कंगना ने क्या कहा?
सौरभ की बातों पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा, "मैंने गूगल पर इस स्टूडेंट के बारे में सर्च किया तो पता चला कि इनकी उम्र 28 साल है. मुझे समझ नहीं आता कि ये खुद को स्टूडेंट कैसे कहते हैं. मैं भले ही पिछले दो साल से राजनीति में हूं, लेकिन पिछले 20 सालों से सार्वजनिक जीवन का हिस्सा हूं. जब मैं इनकी उम्र की थी, तब तक मुझे दो नेशनल अवॉर्ड मिल चुके थे."
कंगना ने आगे कहा, "एक नई सांसद होने के कारण शुरुआत में मेरे ऊपर काम का काफी दबाव था. इसके साथ ही मैं फिल्ममेकर, अभिनेत्री, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर और एंटरप्रेन्योर भी हूं. लेकिन जो व्यक्ति खुद किसी काम में व्यस्त नहीं है, वह शायद कभी नहीं समझ पाएगा कि हर समय काम की मांग में रहने का क्या मतलब होता है."
उन्होंने सौरभ पर तंज कसते हुए कहा, "तुम्हारी परेशानियां निजी हैं. तुम स्टूडेंट नहीं हो, बल्कि फिलहाल बेरोजगार हो. बेहतर होगा कि किसी नई स्किल को सीखने से शुरुआत करो.
सौरभ पर निशाना साधने के साथ-साथ कंगना ने Gen Z प्रदर्शनकारियों की भी आलोचना की. उन्होंने उन्हें "जनरेशन गटर" कहा और उनके विरोध प्रदर्शन के वीडियो को "उल्टी जैसा महसूस कराने वाला" बताया.
Kangana Started the War: कंगना ने शुरू किया विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने प्रदर्शन में शामिल कुछ युवा को "Generation Gutter" कहा. कंगना का कहना था कि यह पीढ़ी नशे, शराब और कैजुअल रिलेशनशिप जैसी चीजों को बढ़ावा देती है, जबकि आर्थिक रूप से अब भी अपने माता-पिता पर निर्भर रहती है.
इससे पहले भी कंगना प्रदर्शन से जुड़े कई वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दे चुकी थीं. उन्होंने उन वीडियो को देखकर "उल्टी आने जैसा" महसूस होने की बात कही और लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बदसूरती नहीं देखी. उन्होंने यह भी कहा कि तुम खुद को कॉकरोच कहते हो,और तुम्हारी हरकतें भी वैसी ही हैं. इसके अलावा, उन्होंने प्रदर्शनकारियों के लिए "गंदगी", "कचरा" और "बदसूरती" जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया.
यह भी पढ़ें: 'जेनरेशन गटर' से 'देखकर उल्टी आती है' तक, Gen Z विवाद पर कंगना रनौत-सौरव दास में छिड़ी जुबानी जंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










