पीपीएल. मास्टर ब्लास्टर ने 26 रनों से जीता उद्घाटन मैच

पाकुड़िया में राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में पाकुड़िया प्रीमियर लीग (पीपीएल) सीजन तीन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथियों, एएसआई राजेश यादव और भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हृदानंद भगत ने फीता काटकर और बल्ला चलाकर उद्घाटन किया। पहला मैच मास्टर ब्लास्टर और पाकुड़िया किंग एलेवेन के बीच खेला गया, जिसमें मास्टर ब्लास्टर 26 रन से विजयी रहा। टेकलाल पाल ने 75 रन बनाए और सुनित कुमार ने 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पाया। पीपीएल में आठ टीमें दो ग्रुप में बटी हैं, और फाइनल 26 अक्टूबर को खेला जाएगा। विजेताओं को नकद इनाम, कप और शील्ड से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिनिधि, पाकुड़िया. शनिवार को राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया मैदान में पाकुड़िया प्रीमियर लीग (पीपीएल) सीजन तीन का उद्घाटन पाकुड़िया थाना के एएसआई राजेश यादव और भाजपा किसान मोर्चा पाकुड़ जिला अध्यक्ष हृदानंद भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और बल्ला चलाकर किया. पहला मैच मास्टर ब्लास्टर और पाकुड़िया किंग एलेवेन के बीच खेला गया, जिसमें मास्टर ब्लास्टर ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 127 रन बनाए. जवाब में पाकुड़िया किंग एलेवेन 9.5 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे मास्टर ब्लास्टर 26 रन से विजयी रही. मास्टर ब्लास्टर के ओपनर टेकलाल पाल ने 75 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सुनित कुमार ने 19 रन बनाए और 5 विकेट लिए. सुनित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. अतिथियों ने खिलाड़ियों और दर्शकों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया. पीपीएल क्रिकेट क्लब के सदस्य अनूप कुमार, भवेश कुमार और नितेश कुमार ने बताया कि पीपीएल सीजन तीन आईपीएल की तर्ज पर खेला जा रहा है, जिसमें आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. लीग राउंड के बाद सेमीफाइनल होंगे और फाइनल 26 अक्टूबर को खेला जायेगा. फाइनल के विजेताओं को क्रमशः 22,500 रुपये, 17,500 रुपये और 3,500 रुपये नकद, कप और शील्ड से पुरस्कृत किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




