अक्तूबर तक ई-केवाइसी नहीं कराने पर राशनकार्ड धारकों के कटेंगे नाम: डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2025 6:10 PM
हिरणपुर में उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक कर आवास योजना, मनरेगा, पेयजल, सड़क और आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित आवास कार्य शीघ्र पूरा करने और किश्त प्राप्त लाभुकों से निर्माण समाप्त कराने का निर्देश दिया। राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी अविलंब पूर्ण करने को कहा, नहीं तो नाम कट जाएगा। 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में पेयजल और सड़क को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। 24 अक्टूबर के रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी की अपील भी की। कृषि में विविध फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। बैठक में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
हिरणपुर. उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार देर शाम घाघरजानी स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की. बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई. डीसी ने आवास योजना, मनरेगा, पेयजल, सड़क, और आपूर्ति विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आवास योजना में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए, जबकि जिन लाभुकों को दूसरी और तीसरी किश्त मिल चुकी है, वे निर्माण कार्य जल्द समाप्त करें. राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि इस माह तक केवाईसी नहीं कराने पर नाम काटा जाएगा. डीसी ने 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में पेयजल और सड़क को प्राथमिकता देने को कहा. साथ ही 24 अक्तूबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की. कृषि क्षेत्र में विविध फसलों की खेती को बढ़ावा देने की भी बात कही गई. बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीडीओ टुडू दिलीप, अंचलाधिकारी मनोज कुमार और कल्याण पदाधिकारी निर्मल हेम्ब्रम को सम्मानित किया गया. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, बीपीओ ट्विकल चौधरी, बीआरसी बीपीओ किशन भगत, सहायक अभियंता रंजीत हेम्ब्रम, पंचायत प्रतिनिधि और पीडीएस डीलर आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










