UP में बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास महिलाएं तुरंत करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन
आंगनवाड़ी भर्ती का सुनहरा मौका (AI सांकेतिक तस्वीर)

आंगनवाड़ी भर्ती का सुनहरा मौका (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है. राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहीं महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश के 15 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और 9 जिलों में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और इसके लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा.

केवल संबंधित जिले की महिलाएं कर सकेंगी आवेदन

आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का उसी जिले का स्थायी निवासी होना जरूरी है, जहां से वह आवेदन कर रही है. उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि परास्नातक तक की योग्यता रखने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. वेबसाइट पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से पहले पंजीकरण करें. इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां भरकर आवेदन पत्र जमा करें. आवेदन पूरा होने के बाद भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना उचित रहेगा.

बिना परीक्षा मेरिट के आधार पर होगा चयन

आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी. आवेदन करने वाली महिलाओं की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. दस्तावेजों की जांच और मेडिकल फिटनेस के बाद योग्य उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.

Must Read- शिवभक्तों के लिए रेलवे का खास प्लान, प्रयागराज से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, IRCTC कराएगा 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola