ePaper

झामुमो की हिरणपुर प्रखंड कमेटी की अध्यक्ष बनीं कर्मिला टुडू

Updated at : 18 Sep 2025 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो की हिरणपुर प्रखंड कमेटी की अध्यक्ष बनीं कर्मिला टुडू

झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड इकाई की विस्तार बैठक कमलघाटी पंचायत भवन के समीप आयोजित हुई। बैठक में नवचयनित सदस्यों का सम्मान करते हुए महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए प्रखंड अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष पदों का चयन किया गया। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों में कर्मिला टुडू, कारोलीना किस्कू, विनीता किस्कू, सलोनी मुर्मु, सूरुज तुरी और एनीमा टुडू शामिल हैं। युवा मोर्चा में बाली मरांडी, कुदुस अंसारी, संजय हांसदा और सुमन किस्कू चुने गए। अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी मोइनुद्दीन अंसारी, नजरुल इस्लाम, अविनाश हेंब्रम, वसीर मोमिन और मो अली हैं। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने सभी को पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. कमलघाटी पंचायत भवन के समीप गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड इकाई के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार कर नवचयनित सदस्यों काे सम्मानित किया गया. झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की उपस्थिति में सर्वसम्मति से महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद पर कर्मिला टुडू, सचिव पद पर कारोलीना किस्कू, उपाध्यक्ष पद पर विनीता किस्कू, सलोनी मुर्मु, सूरुज तुरी तथा कोषाध्यक्ष पद पर एनीमा टुडू का चयन किया गया. इसी तरह युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए बाली मरांडी और सचिव पद के लिए कुदुस अंसारी का चयन किया गया. वहीं, संजय हांसदा एवं सुमन किस्कू को उपाध्यक्ष चुना गया. अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मोइनुद्दीन अंसारी, प्रखंड सचिव पद के लिए नजरुल इस्लाम का चयन किया गया. उपाध्यक्ष पदों के लिए अविनाश हेंब्रम, वसीर मोमिन तथा मो अली को चुना गया. सभी नवनीत सदस्यों का स्वागत फूल माला पहनाकर जिला अध्यक्ष ने किया. बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने सभी से पार्टी के हित में काम करने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola