ePaper

दो महिला के बैंक एकाउंट से अवैध निकासी

Updated at : 16 Oct 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
दो महिला के बैंक एकाउंट से अवैध निकासी

महिलाओं ने थाना में लिखित शिकायत की है. दोनों ही महिलाओं के बैंक एकाउंट एसबीआई डांगापाड़ा ब्रांच में ही है.

विज्ञापन

हिरणपुर. थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग महिलाओं के बैंक एकाउंट से अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर दोनों महिलाओं ने थाना में लिखित शिकायत की है. दोनों ही महिलाओं के बैंक एकाउंट एसबीआई डांगापाड़ा ब्रांच में ही है. डांगापाड़ा निवासी पीड़िता लीलावती देवी ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते 9 अक्टूबर को मेरे बैंक एकाउंट से 8 हज़ार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है, जिसकी जानकरी मुझे नहीं है. इसके अलावा बागशीशा निवासी नयन्ति देवी ने शिकायत की है कि बीते 4 अक्तूबर को मेरे बैंक खाते से 10 हज़ार रुपये की अवैध निकासी हुई है. इस संबंध में बैंक शाखा में जाकर पूछताछ करने पर किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हुई. इस बाबत थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola