दिन में खूनी रंजिश और रात में गोलियों का गदर, हमलावरों ने कार रोककर बिछा दी मौत की बिसात, एसकेएमसीएच में जिंदगी-मौत की जंग

Updated:
विज्ञापन

एसकेएमसीएच में इलाजरत घायल मोहम्मद नियाज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके में बुधवार रात जमीनी रंजिश के चलते एक खूनी गैंगवार हुआ. दो बाइक सवार शार्प शूटरों ने ट्रैवल व्यवसायी मोहम्मद नियाज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

 Muzaffarpur Gangwar Firing: जिले का अहियापुर इलाका बुधवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. झपहां में आपसी जमीनी रंजिश ने अचानक एक भयानक और खूनी गैंगवार का रूप ले लिया. सतपुरा स्थित अपने ठिकाने की तरफ कार से बढ़ रहे नेउरा गांव निवासी ट्रैवल व्यवसायी मोहम्मद नियाज को बाइक सवार दो बेखौफ शार्प शूटरों ने निशाना बनाया. रफ्तार से दौड़ती कार को रोककर हमलावरों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी. गोलियों से छलनी नियाज को लहूलुहान हालत में एसकेएमसीएच (SKMCH) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं.

विज्ञापन

चक्रव्यूह रचकर दिया वारदात को अंजाम, गोलियों से छलनी हुई कार 

अस्पताल के बेड से खौफनाक मंजर बयां करते हुए पीड़ित मोहम्मद नियाज ने बताया कि वे अपने गांव नेउरा से अकेले कार चलाकर मुजफ्फरपुर के सतपुरा नीम चौक आ रहे थे. जैसे ही उनकी कार झपहां स्थित दो पेट्रोल पंपों के बीच सुनसान मोड़ पर पहुंची, सामने से आई एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोक लिया. जब तक वे कुछ समझ पाते, अपराधियों ने गालियां बकते हुए पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली कार के शीशे को चीरती हुई भीतर धंस गई, जबकि कई गोलियां सीधे उनके शरीर में जा लगीं. घटना को अंजाम देकर शूटर हवा में हथियार लहराते हुए अंधेरे में गायब हो गए.

दिन के झगड़े का खूनी इंतकाम: पट्टीदारों पर हत्या की साजिश का संगीन आरोप

  • दिन में हुई थी हिंसक झड़प: पीड़ित ने खुलासा किया कि दिन के वक्त पट्टीदारों के साथ उनकी भूमि विवाद को लेकर भीषण मारपीट हुई थी.
  • सुपारी किलिंग और गैंगवार का शक: पीड़ित का आरोप है कि उसी खूनी रंजिश का बदला लेने के लिए पट्टीदारों ने पेशेवर शूटरों से उन पर यह जानलेवा हमला करवाया है.
  • पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी: अहियापुर के अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित का फर्दबयान दर्ज कर लिया गया है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और शूटरों की तलाश में पुलिस की स्पेशल टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ेें: मुजफ्फरपुर में EOU का 'मास्टरस्ट्रोक': सासाराम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ससुराल में तड़के रेड, पटना से चाबी मंगाकर खुला बंद कमरा



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन