रेलवे का बड़ा फैसला: अब एक ही आईडी से परिजन और दोस्तों के लिए बुक होगा सीजन टिकट, जानिए नये नियम
रेलवे का बड़ा फैसला: अब एक ही आईडी से परिजन और दोस्तों के लिए बुक होगा सीजन टिकट, जानिए नये नियम
भारतीय रेलवे ने रेल वन एप पर बड़ा बदलाव किया है। अब एक ही आईडी से आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए सीजन टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। यह नई सुविधा दैनिक यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद है।
रेलवे सीजन टिकट: दैनिक रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने रेल वन एप पर एक बड़ा और राहत भरा बदलाव किया है. अब दैनिक यात्रियों को परिवार या मित्रों के टिकट के लिए अलग-अलग आईडी बनाने या कतारों में धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रेलवे की नई व्यवस्था के तहत अब कोई भी रजिस्टर्ड यूजर अपनी सिंगल आईडी से खुद के साथ-साथ परिवार के सदस्यों और दोस्तों के लिए भी शेयरेबल सीजन टिकट (एमएसटी व क्यूएसटी) आसानी से बुक करा सकता है.
किसे मिलेगा लाभ और क्या हैं शर्तें?
रेलवे द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार पात्रता और नियमों की रूपरेखा तय कर दी गई है:
- यूजर की आयु सीमा: रेल वन एप पर रजिस्टर्ड यूजर की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी अनिवार्य है.
- यात्रियों की संख्या: मुख्य यूजर अपने अलावा अधिकतम पांच अन्य यात्रियों के लिए सीजन टिकट जारी करा सकता है.
- अन्य यात्रियों की उम्र: टिकट का लाभ लेने वाले अन्य लाभार्थियों की न्यूनतम आयु पांच वर्ष निर्धारित की गई है.
टिकट की वैधता और नियम
नियमों के अनुसार यदि यूजर खुद के लिए टिकट बनाता है, तो वह उसी दिन से प्रभावी हो जाएगा. वहीं यदि टिकट किसी परिजन या दोस्त के लिए बुक किया गया है, तो वह बुकिंग तिथि के अगले दिन से मान्य माना जाएगा. यात्रा के दौरान टिकट पर संबंधित यात्री की स्पष्ट फोटो और पठनीय क्यूआर कोड होना अनिवार्य रहेगा. यात्री मोबाइल एप में डिजिटल फाइल दिखा सकते हैं या उसका प्रिंटआउट साथ रख सकते हैं.
स्क्रीनशॉट दिखाने पर लगेगा जुर्माना
रेलवे ने फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश तय किए हैं:
- व्हाट्सऐप इमेज, पेमेंट रसीद या स्क्रीनशॉट मान्य नहीं होंगे.
- ऐसा करने पर यात्री को बिना टिकट माना जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा.
- टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई अपनी हैंड हेल्ड मशीन से क्यूआर कोड स्कैन कर यात्री की फोटो का मिलान करेंगे.
ये भी पढ़ें: जंक्शन पर मोबाइल छिनते ही चलती ट्रेन से कूदा छात्र, कीचड़-गड्ढे में खदेड़कर झपट्टामार को दबोचा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए