जंक्शन पर मोबाइल छिनते ही चलती ट्रेन से कूदा छात्र, कीचड़-गड्ढे में खदेड़कर झपट्टामार को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

जंक्शन पर मोबाइल छिनते ही चलती ट्रेन से कूदा छात्र, कीचड़-गड्ढे में खदेड़कर झपट्टामार को दबोचा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पटना-जयनगर एक्सप्रेस में मोबाइल छीनकर भाग रहे शातिर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मोबाइल झपट्टामार गिरोह: मुजफ्फरपुर जंक्शन से रवाना होते ही रविवार को गाड़ी संख्या 15550 पटना-जयनगर एक्सप्रेस में झपट्टामारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई. ट्रेन के मुख्य दरवाजे पर बैठे नर्सिंग छात्र चंदन कुमार का मोबाइल फोन एक बदमाश हाथ से छीनकर पटरी किनारे कूदकर भागने लगा.

विज्ञापन

साहस दिखाकर चलती ट्रेन से कूदा छात्र

मोबाइल छिनते ही चंदन ने अपनी जान की परवाह किए बिना चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. उसने हिम्मत नहीं हारी और लगातार शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा शुरू कर दिया. आरोपी पानी से भरे गड्ढे के रास्ते भागने की फिराक में था, तभी मिस्काट मोहल्ले के स्थानीय निवासी मदद के लिए दौड़े. लोगों ने घेराबंदी करके शातिर बदमाश को मौके पर ही धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी.

घटना से जुड़े अहम बिंदु

  • आरोपी की पहचान: पकड़ा गया आरोपी सादपुरा धनकार टोला का निवासी किशन है.
  • आपराधिक इतिहास: जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है.
  • पुलिस कार्रवाई: सूचना पर पहुंची मिठनपुरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया.

ट्रेन से सुरक्षित मिला छात्र का बैग

बदमाश का पीछा करने के दौरान पीड़ित छात्र चंदन का बैग ट्रेन में ही छूट गया था. बैग में उसके और उसके चचेरे भाई के सभी जरूरी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र मौजूद थे. जीआरपी की तत्परता से ट्रेन से बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिससे छात्र को राहत मिली.

ये भी पढ़ें: बड़े जनप्रतिनिधि की हत्या की साजिश? मुजफ्फरपुर पुलिस ने 5 संदिग्धों को पकड़ा, मोबाइल-चैट खंगाल रही पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन