मुजफ्फरपुर में EOU का 'मास्टरस्ट्रोक': एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ससुराल में रेड, पटना से चाबी मंगाकर खोला कमरा

इंजीनियर के ससुराल में इओयू की रेड के दौरान मुश्तैद पुलिसकर्मी
भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का शिकंजा कसता जा रहा है. सासाराम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में तड़के कार्रवाई हुई. इंजीनियर के ससुराल में छापेमारी में करोड़ों की अवैध संपत्ति, जेवर और जमीन के कागजात मिले हैं.
EOU Raid Muzaffarpur: भ्रष्टाचार और काली कमाई के कुबेरों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का चाबुक पूरी शिद्दत से चला है. सासाराम में पदस्थापित लघु जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ ईओयू ने एक साथ ऐसा 'सर्जिकल स्ट्राइक' किया कि महकमे में हड़कंप मच गया. गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे जब पूरा शहर जाग रहा था, ठीक उसी वक्त ईओयू की स्पेशल टीम ने मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित स्पीकर चौक (मई स्थान) के पास इंजीनियर के ससुराल की किलेबंदी कर ली. तड़के हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
View on Instagram
चाबी मंगाकर खुला सीलबंद कमरा, छावनी में बदला इलाका
कार्रवाई को बेहद गोपनीय और फुलप्रूफ रखने के लिए मकान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर जाने या खबर बाहर भेजने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई. जांच के दौरान जब एक संदिग्ध कमरा बंद मिला, तो ईओयू के अधिकारियों ने बिना समय गंवाए पटना से विशेष चाबी मंगवाई. इसके बाद ताला खोलकर कमरे के भीतर छिपाए गए संपत्ति के कागजात और काली कमाई के राज खंगाले जाने लगे.
1.20 करोड़ की अवैध संपत्ति: 6 ठिकानों पर एक साथ 'डिजिटल व फिजिकल' रेड:
- आरोप: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर अपनी ज्ञात आय के वैध स्रोतों से करीब 1.20 करोड़ रुपये अधिक की अकूत संपत्ति बनाने का संगीन आरोप है.
- कार्रवाई का दायरा: ईओयू की टीमें एक साथ पटना, सासाराम, बांका और मुजफ्फरपुर समेत कुल 6 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.
- बरामदगी: पटना स्थित ठिकानों से करोड़ों के लग्जरी फ्लैट, भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, कीमती ब्रांडेड घड़ियां और जमीनों के दस्तावेज मिले हैं.
मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल में जारी इस सघन सर्च ऑपरेशन के बाद कई और चौंकाने वाले खुलासे होने की पूरी संभावना है. फिलहाल अधिकारी एक-एक दस्तावेज की बारीकी से जांच कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अभेद्य किले में अपने ही सुरक्षा गार्ड की धोखेबाजी: 29 साल बाद भुटकुन शुक्ला के कातिल दीपक को उम्रकैद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










