ePaper

केसीसी व पीएमइजीपी के पेंडिंग आवेदनों को तेजी से निबटायें : डीसी

Updated at : 29 Sep 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
केसीसी व पीएमइजीपी के पेंडिंग आवेदनों को तेजी से निबटायें : डीसी

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिलास्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला साख समिति (डीसीसी) की बैठक हुई.

विज्ञापन

29 सितंबर फोटो संख्या-17 कैप्शन- बैठक करते डीसी नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिलास्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय साख समिति (डीसीसी) की बैठक हुई. बैठक में नाबार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, महिला स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, वित्तीय समावेशन योजना, पीएम स्वनिधि, आरसेटी के कार्यों एवं सीडी रेशियो आदि की समीक्षा की गयी. डीसी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करें, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजनाओं से वंचित न रहे. बैठक में यह जानकारी दी गयी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1596 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें प्रथम तिमाही में 29.78 करोड़ रुपये की उपलब्धि प्राप्त हो गयी है जो 18.66 प्रतिशत है. जिले का सीडी रेशियो 45.70 प्रतिशत दर्ज किया गया है. उपायुक्त ने विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की स्वीकृति एवं लंबित आवेदनों की समीक्षा की. उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि केसीसी ऋण के लक्ष्यों को समय पर पूरा करें. योग्य किसानों को इसका लाभ सुनिश्चित करें. पीएमइजीपी के तहत लंबित आवेदनों को भी प्राथमिकता के आधार पर निबटाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola