लिट्टीपाड़ा में 24 घंटे के भीतर पत्नी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी के साथ हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी दिखाती पुलिस. | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार आरोपी के साथ हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी दिखाती पुलिस. | Prabhat Khabar Network

लिट्टीपाड़ा के शामपुर गांव में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद।

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शामपुर गांव में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है. घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति हथीया हेम्ब्रम (55) को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है.

जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को शामपुर गांव में एक महिला की कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई थी. घटना के संबंध में लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 43/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया.

गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी हथीया हेम्ब्रम, पिता स्व. जेटा हेम्ब्रम, निवासी शामपुर, थाना लिट्टीपाड़ा को गिरफ्तार कर लिया.

थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई. इसके बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, थाना प्रभारी विवेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार पंडित, मोतिलाला मिश्र, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार मंडल तथा तकनीकी शाखा एवं लिट्टीपाड़ा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola