दिशोम गुरु की प्रतिमा निर्माण स्थल का विधायक ने किया निरीक्षण, प्रथम पुण्यतिथि पर होगा अनावरण

Updated:
विज्ञापन
अनावरण स्थल का निरीक्षण करते विधायक हेमलाल मुर्मू | Prabhat Khabar Network

अनावरण स्थल का निरीक्षण करते विधायक हेमलाल मुर्मू | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण 4 अगस्त को होगा। विधायक हेमलाल मुर्मू ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्देश दिए।

विज्ञापन

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने पुराना डीसी चौक स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रस्तावित प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि झारखंड आंदोलन के पुरोधा, झामुमो के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व. शिबू सोरेन की लगभग 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा यहां स्थापित की जा रही है. इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आगामी चार अगस्त को उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि यह स्थल झारखंड आंदोलन की विरासत और गुरुजी के संघर्ष की यादों का प्रतीक बनेगा. विधायक ने कहा कि स्व. शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड और झारखंडियों के हक, अधिकार तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए समर्पित किया. उनके संघर्ष और योगदान को राज्य की जनता हमेशा याद रखेगी.

उन्होंने संबंधित लोगों से प्रतिमा स्थापना और आसपास के सौंदर्यीकरण कार्य को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, अमड़ापाड़ा प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola