Kanti News: भाजपा जिला मंत्री ने थाना प्रभारी और ओपी अध्यक्ष को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
थाना प्रभारी और ओपी अध्यक्ष को सम्मानित करते भाजपा नेता शशि ठाकुर

थाना प्रभारी और ओपी अध्यक्ष को सम्मानित करते भाजपा नेता शशि ठाकुर

बरूराज विधानसभा प्रभारी नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने बेहतर कार्य के लिए पानापुर करियात थाना प्रभारी मुकेश कुमार और मीनापुर के पानापुर ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा को सम्मानित किया. उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया.

विज्ञापन

Kanti News: भाजपा पश्चिमी जिला मंत्री, बरूराज विधानसभा प्रभारी, सांसद प्रतिनिधि वैशाली एवं मानिकपुर नरोत्तम पंचायत के मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने बेहतर कार्य के लिए पानापुर करियात थाना प्रभारी मुकेश कुमार तथा मीनापुर के पानापुर ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा को सम्मानित किया.

अंगवस्त्र, डायरी और कलम देकर किया सम्मान

सम्मान समारोह में शशि ठाकुर ने दोनों पुलिस अधिकारियों को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है और समाज को भी इसमें सहयोग करना चाहिए.

नए पदस्थापन पर बेहतर कार्य की जताई उम्मीद

शशि ठाकुर ने कहा कि पानापुर करियात थाना प्रभारी मुकेश कुमार और पानापुर ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा ने अपने पूर्व पदस्थापन वाले थानों में भी अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय कार्य किया है.

उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अधिकारी अपने नए कार्यक्षेत्र में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

सम्मान समारोह में उप प्रमुख रंजय सिंह, राजद नेता विक्रांत यादव, पैक्स अध्यक्ष सोनेलाल सहनी, प्रलयंकर दुबे, निर्मल कुमार, आदर्श कुमार, चुन्नू पासवान और कुंदन कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन