सॉफ्टवेयर डिस्ट्रीब्यूटर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पत्नी चाय लेकर कमरे में पहुंची तो बेड पर था शव

Author Chandan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
Featured Image

मुजफ्फरपुर में बीजी सॉफ्टवेयर के डिस्ट्रीब्यूटर मनीष कुमार सिसका का शव उनके किराए के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला. वे अपनी बेटियों को स्कूल से घर लेकर लौटे थे.

विज्ञापन

Crime News: मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्राह्मण टोली संगत स्कूल गली में गुरुवार को बीजी सॉफ्टवेयर के नॉर्थ बिहार डिस्ट्रीब्यूटर मनीष कुमार सिसका (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोपहर तीन बजे के बाद उनका शव उनके किराए के कमरे में बेड से बरामद किया गया. अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया.

बच्चों को स्कूल से लेकर लौटे थे घर

मूल रूप से खगड़िया के रहने वाले मनीष कुमार अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों के साथ बीती जून में ही इस मकान में किराए पर शिफ्ट हुए थे. गुरुवार को वे अपनी बेटियों को स्कूल से लेकर घर लौटे थे. इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए. दोपहर में जब पत्नी मेघा सिसका उनके लिए चाय लेकर कमरे में पहुंचीं, तो वे बेड पर अचेत पड़े थे.

एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य, हार्ट अटैक की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. इधर, परिजनों ने आशंका जताई है कि मनीष की मौत संभवतः हार्ट अटैक से हुई है.


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन