कैमूर में DM के निर्देश पर 11 प्रखंडों के 43 पंचायत सचिवों पर कार्रवाई, विकास योजनाओं की राशि खर्च नहीं करने पर स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

कैमूर जिले में विकास योजनाओं के लिए आवंटित राशि को समय पर खर्च नहीं करने वाले 43 पंचायत सचिवों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. डीएम की समीक्षा बैठक के बाद इन सचिवों से प्रपत्र 'क' के तहत स्पष्टीकरण मांगा गया है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले में विकास योजनाओं की राशि समय पर खर्च नहीं करने वाले 43 पंचायत सचिवों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. 15वें वित्त आयोग और पंचम राज्य वित्त आयोग से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त राशि का अपेक्षित उपयोग नहीं करने पर संबंधित पंचायत सचिवों के खिलाफ प्रपत्र 'क' गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है.

डीएम की समीक्षा बैठक के बाद लिया गया फैसला

27 जुलाई को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पंचायत राज विभाग की समीक्षा बैठक में पंचायतवार विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में कई पंचायतों में वित्त आयोग की राशि खर्च करने की प्रगति राज्य स्तर पर निर्धारित मानक से काफी कम पाई गई. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित पंचायत सचिवों की जवाबदेही तय करने का निर्णय लिया गया.

बीडीओ को जारी हुआ सख्त निर्देश

जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार पवन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को निर्देश दिया है कि चिन्हित पंचायत सचिवों से सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के तहत निर्धारित प्रपत्र 'क' में स्पष्टीकरण प्राप्त कर शीघ्र जिला कार्यालय भेजें. सचिवों को अपने जवाब के समर्थन में आवश्यक अभिलेख और साक्ष्य भी प्रस्तुत करने होंगे.

11 प्रखंडों के 43 पंचायत सचिव कार्रवाई की जद में

जिला प्रशासन की कार्रवाई अधौरा, भभुआ, भगवानपुर, चैनपुर, चांद, दुर्गावती, कुदरा, मोहनियां, नुआंव, रामगढ़ और रामपुर प्रखंड के कुल 43 पंचायत सचिवों पर की गई है. इन पंचायतों में विकास योजनाओं के लिए उपलब्ध राशि के उपयोग की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई.

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी विभागीय कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित पंचायत सचिवों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया या जांच में लापरवाही की पुष्टि हुई तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि वित्त आयोग की राशि का समय पर उपयोग नहीं होने से सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित कई विकास योजनाएं प्रभावित होती हैं, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ता है.

कार्रवाई के बाद पंचायत राज विभाग में बढ़ी हलचल

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पंचायत राज विभाग में हलचल तेज हो गई है. कार्रवाई की जद में आए पंचायत सचिव योजनाओं से जुड़े अभिलेख जुटाने और अपना स्पष्टीकरण तैयार करने में लगे हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन