भभुआ बाजार जाने निकली विवाहिता लापता, तीन साल के बच्चे को घर पर छोड़कर गई, पति ने दर्ज कराई FIR

Updated:
विज्ञापन
चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network

चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network

चैनपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के भभुआ बाजार जाने के दौरान लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है. विवाहिता 25 जुलाई को घर से भभुआ बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पति ने चैनपुर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई और पत्नी की बरामदगी की मांग की.

बाजार जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी घर

विवाहिता के पति ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी पत्नी 25 जुलाई को भभुआ बाजार जाने के लिए घर से निकली थी. इसके बाद देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई.

रिश्तेदारों और संभावित जगहों पर की गई खोजबीन

पति के अनुसार, परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर विवाहिता की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. उसने बताया कि पत्नी घर पर अपने तीन वर्षीय बच्चे को छोड़कर गई थी.

पहले भी चार बार घर छोड़ने का लगाया आरोप

पति ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी इससे पहले भी चार बार घर छोड़कर जा चुकी है. इस बार काफी प्रयास के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, तलाश जारी

चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. विवाहिता की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन