कैमूर में जॉइन करते ही एक्शन में BEO, तीन स्कूलों पर छापा, फर्जी उपस्थिति और MDM में गड़बड़ी पकड़ाई

Updated:
विज्ञापन
फोटो.8. विद्यालय में बच्चों की उपस्थित रजिस्टर की जांच करते बीईओ | Prabhat Khabar Network

फोटो.8. विद्यालय में बच्चों की उपस्थित रजिस्टर की जांच करते बीईओ | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में बीईओ राजेश कुमार सिंह ने तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति में अंतर और मिड-डे मील की खराब गुणवत्ता पर प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर में पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राजेश कुमार सिंह एक्शन मोड में नजर आए. गुरुवार को उन्होंने प्रखंड के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान छात्र उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) और शैक्षणिक व्यवस्था में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. बंदीपुर और सिसौडा विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

बंदीपुर स्कूल में रजिस्टर और हकीकत में मिला बड़ा अंतर

बीईओ ने सबसे पहले मध्य विद्यालय बंदीपुर का निरीक्षण किया. यहां 315 नामांकित छात्रों में 211 की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान केवल 187 छात्र ही मौजूद मिले. उपस्थिति में अंतर मिलने पर प्रधानाध्यापिका माधुरी कुमारी से जवाब-तलब किया गया.

सिसौडा विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षिका अनुपस्थित, 59 छात्र मिले कम

मध्य विद्यालय सिसौडा के निरीक्षण में कंप्यूटर शिक्षिका जुलाई माह की पहली तारीख से ही अनुपस्थित पाई गईं. विद्यालय में 561 नामांकित छात्रों के मुकाबले 398 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन जांच के समय 59 छात्र कम मिले. इस मामले में भी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया.

एमडीएम की गुणवत्ता पर बीईओ नाराज, दोनों पक्षों को लगाई फटकार

निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली. रसोइया ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक पर्याप्त खाद्यान्न और सामग्री उपलब्ध नहीं कराते हैं. वहीं प्रधानाध्यापक ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है. बीईओ ने दोनों पक्षों को कड़ी फटकार लगाई और बच्चों के भोजन की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया.

उर्दू मध्य विद्यालय में पाठ टीका नहीं मिला तैयार

उर्दू मध्य विद्यालय, रामगढ़ के निरीक्षण में शिक्षकों द्वारा पाठ टीका का संधारण नहीं पाया गया. बीईओ ने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से पाठ टीका तैयार करने और उसी के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बीईओ की चेतावनी, अब लगातार होंगे औचक निरीक्षण

बीईओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Sanjay Jaiswal

लेखक के बारे में

By Sanjay Jaiswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन