कैमूर के स्कूल में लगा लोकतंत्र का पाठ, छात्रों ने EVM-VVPAT मॉडल से समझी मतदान की पूरी प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

बनका बहुआरा हाई स्कूल में छात्रों ने ईवीएम-वीवीपैट के लाइव डेमो के जरिए मतदान की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक हुए।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर के प्लस टू हाई स्कूल बनका बहुआरा में गुरुवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी देना रहा. इस दौरान विद्यार्थियों को भविष्य में जागरूक और जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया.

EVM और VVPAT मॉडल से छात्रों ने समझाई मतदान प्रक्रिया

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों ने मतदान केंद्र पर मतदाता के पहुंचने से लेकर वोट डालने और वीवीपैट के माध्यम से मत की पुष्टि होने तक की पूरी प्रक्रिया को सरल तरीके से प्रदर्शित किया.

छात्रों ने बताया, जागरूक मतदाता से मजबूत होता है लोकतंत्र

मॉडल प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की जागरूकता और मतदान में सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है. उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया.

मतदान अधिकार के साथ नागरिकों का कर्तव्य भी है. बीईओ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मतदान केवल संवैधानिक अधिकार नहीं है, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण दायित्व भी है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अभी से निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी हासिल करें और भविष्य में मतदाता बनने के बाद अपने परिवार और समाज के लोगों को भी निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करें.

प्रश्नोत्तरी और गतिविधियों से बढ़ाया गया जागरूकता का स्तर

कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र, मतदाता अधिकार, नागरिक कर्तव्य और स्वतंत्र चुनाव जैसे विषयों पर चर्चा की गई. प्रश्नोत्तरी और अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में छात्रों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

शिक्षकों और छात्रों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल शिक्षक अमित कुमार जायसवाल और अमित कुमार शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


विज्ञापन
Sanjay Jaiswal

लेखक के बारे में

By Sanjay Jaiswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन