कैमूर: दुकान पर बैठी युवती और परिवार पर हमला का आरोप, एक दर्जन लोगों के खिलाफ FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network
चैनपुर के नौघरा गांव में एक युवती और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kaimur News : कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा गांव में युवती और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाना पहुंचकर गांव के करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद आवेदन दिया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दुकान पर मां के साथ बैठी थी युवती, तभी शुरू हुआ विवाद
नौघरा निवासी रियासत अंसारी की पुत्री परवीन खातून ने आवेदन में बताया कि गांव में उसकी एक छोटी दुकान है. घटना के समय वह अपनी मां के साथ दुकान पर बैठी हुई थी. इसी दौरान उसका भाई गांव के ही हैदर खान के बेटे के साथ वहां से गुजर रहा था. मां ने बेटे को रुकने के लिए आवाज दी.
मां से गाली-गलौज का विरोध करने पर बढ़ा मामला
पीड़िता का आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के मसहुद ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर मामला बढ़ गया और सिराजुद्दीन खान, अकरम खान, टीपू खान, शफकत खान, सद्दाम खान, शाहबाज खान समेत करीब एक दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए.
घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
परवीन खातून ने आरोप लगाया कि सभी आरोपित घर में घुस गए और उसके साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की. घटना के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी
चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










