Toxic: कियारा आडवाणी ने बताया क्यों चुनी यश की फिल्म, बोलीं- ऐसा किरदार हर एक्टर करना चाहता है

टॉक्सिक फिल्म में कियारा आडवाणी, फोटो- इंस्टाग्राम
कियारा आडवाणी ने पहली बार बताया कि उन्होंने यश की फिल्म 'टॉक्सिक' क्यों साइन की. साथ ही एक्ट्रेस ने इसे अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार बताया और कहा कि ऐसा रोल हर कलाकार निभाना चाहता है.
Toxic: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही सुपरस्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आने वाली हैं. फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद से ही इसकी काफी चर्चा हो रही है. खासकर कियारा का नया अवतार और यश के साथ उनके बोल्ड सीन्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. अब पहली बार कियारा ने बताया है कि आखिर उन्होंने इस फिल्म के लिए हां क्यों कहा.
Kiara Advani on Toxic: क्यों चुनी 'टॉक्सिक'?
फेमिना को दिए हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी, वह काफी इंप्रेस हो गईं. उन्होंने कहा कि उनका किरदार बहुत अच्छी तरह लिखा गया है और उसमें एक कलाकार के लिए बहुत कुछ करने का मौका है. कियारा ने कहा,
"जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी, तो मैं पूरी तरह प्रभावित हो गई. यह ऐसा किरदार था, जैसा हर कलाकार करना चाहता है. मुझे लगा कि अब मैं अपने करियर के उस पड़ाव पर हूं, जहां इतने चैलेंजिंग रोल को निभाने का कॉन्फिडेंस है."
Kiara Advani Character: 'मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल'
कियारा ने बताया कि यह किरदार उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि इस रोल के लिए उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तीनों स्तर पर काफी मेहनत करनी पड़ी.
इससे पहले अपने फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए भी कियारा ने लिखा था कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे मुश्किल किरदार है. उन्होंने कहा था कि इस रोल ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया और कई महीनों की मेहनत के बाद वह इस किरदार को निभा सकीं.
Kiara Advani on Women Characters: महिलाओं के किरदार पर क्या बोलीं?
इंटरव्यू में कियारा ने महिला किरदारों को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें महिलाओं को एक तय दायरे में दिखाना पसंद नहीं है. कियारा ने कहा,
"महिलाएं सिर्फ एक तरह की नहीं होतीं. इसलिए फिल्मों में उनके किरदार भी मजबूत, असली और कई अलग-अलग पहलुओं वाले होने चाहिए."
उनके इस बयान को देखकर माना जा रहा है कि 'टॉक्सिक' में उनका किरदार भी काफी दमदार और अलग अंदाज में देखने को मिलेगा.
Toxic Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?
'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ शूट किया गया है. इसके अलावा इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.
इस फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और टोविनो थॉमस जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Toxic में ‘नादिया’ का किरदार निभाने पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नए सिरे से सोचने का मिला मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










