हनुमान अंश’ के बाद अब ‘राम बोला’, विशाल चतुर्वेदी की अगली फिल्म में दिखेगी इस महान संत की अनसुनी कहानी
विशाल चतुर्वेदी की राम बोला फिल्म, फोटो- इंस्टाग्राम
बड़े पर्दे पर अब दिखेगी रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की अनकही कहानी. फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन ने अपनी नई फिल्म ‘राम बोला’ की घोषणा कर दी है. जानिए इस अपकमिंग फिल्म से जुड़ी हर डिटेल.
Vishal Chaturvedi New Film Ram Bola: भारतीय सिनेमा में इन दिनों धार्मिक और आध्यात्मिक कहानियों को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में पेश करने का सिलसिला देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में अब महान कवि और संत गोस्वामी तुलसीदास की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है. फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी और प्रोड्यूसर महावीर जैन ने अपनी नई फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान किया है. यह फिल्म तुलसीदास के जीवन, उनकी भक्ति और साहित्यिक विरासत पर आधारित होगी.
‘राम बोला' को विशाल चतुर्वेदी लिखने के साथ-साथ निर्देशित भी करेंगे. इससे पहले वह आध्यात्मिक विषय पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर चर्चा में आए थे. अब एक बार फिर उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास की एक बेहद महत्वपूर्ण शख्सियत की कहानी को पर्दे पर लाने का फैसला किया है. फिल्म का निर्माण महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह मिलकर करेंगे.
तुलसीदास के जीवन के अनदेखे पहलुओं पर होगी नजर
गोस्वामी तुलसीदास भारतीय साहित्य और भक्ति परंपरा के महान कवियों में गिने जाते हैं. ‘राम बोला' सिर्फ तुलसीदास के साहित्य को दिखाने वाली फिल्म नहीं होगी, बल्कि उनके जीवन और स्पिरिचुअल जर्नी को भी कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा. फिल्म के जरिए यह दिखाने की कोशिश होगी कि किस तरह एक कवि और भक्त की सोच ने भारतीय समाज और साहित्य पर इतना गहरा प्रभाव डाला.

फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसी तरह इसकी शूटिंग कब शुरू होगी और फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी, इसकी भी घोषणा नहीं की गई है. फिल्म अभी डेवलपमेंट स्टेज में है.
‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी की नई पारी
‘राम बोला' की घोषणा विशाल चतुर्वेदी के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि यह उनकी पिछली फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद अगला बड़ा प्रोजेक्ट है. 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद निर्देशक ने एक बार फिर आध्यात्मिक विषय को चुना है। हालांकि इस बार कहानी का केंद्र किसी देवी-देवता के बजाय भारतीय साहित्य और भक्ति परंपरा के महान संत-कवि तुलसीदास होंगे.

फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट को लेकर आने वाले समय में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है. फिलहाल ‘RamBola’ की घोषणा ने उन दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है, जो भारतीय इतिहास, आध्यात्मिकता और साहित्य से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 38वें दिन भी नीम करौली बाबा का चमत्कार बरकरार, छठे हफ्ते में डबल डिजिट में की कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए