Ramayana Jai Jai Ram Song Review: 4000 करोड़ का भारी-भरकम बजट, फिर भी ओरिजिनल गाने के लाले, 'जय जय राम' की धुन पर क्यों उठे सवाल?

Updated:
विज्ञापन

रामायण का पोस्टर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुए 'रामायण' के पहले गाने 'जय जय राम' को लेकर बहस छिड़ गई है. 51 साल पुराने भजन से धुन मिलती-जुलती होने के दावे के बाद 4000 करोड़ की फिल्म की ओरिजिनलिटी पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Ramayana Jai Jai Ram Song Review: नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' को लेकर दावा किया जा रहा था ana Jai Jai Ram Song Reviewकि 4000 करोड़ के अभूतपूर्व बजट में बन रही यह सिनेमाई महागाथा भारतीय सिनेमा के सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर देगी. ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान का संगीतमय जादू, डॉ. कुमार विश्वास की लेखनी और बॉलीवुड के दिग्गजों की फौज तैयारी तो ऐसी दिखाई गई थी जैसे कोई ऐतिहासिक चमत्कार होने वाला हो. लेकिन गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर जब फिल्म का पहला आधिकारिक गाना 'जय जय राम' जारी हुआ, तो फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया! जिस गाने से रोंगटे खड़े करने की उम्मीद थी, उसने आते ही दर्शकों को बुरी तरह निराश कर दिया है.

विज्ञापन

1975 के क्लासिक भजन की नकल, रहमान का म्यूजिक फेल

गाने की पहली ही तान 'राम सिया राम...' कान में पड़ते ही समझ आ जाता है कि इसमें नया कुछ भी नहीं है. 1975 की पौराणिक फिल्म 'जय बजरंगबली' में महान संगीतकार रवींद्र जैन द्वारा रचे और जसपाल सिंह द्वारा गाए गए अमर भजन की सीधी नकल उतार दी गई है. 51 साल पुरानी इस धुन पर सिर्फ आधुनिक वाद्य-यंत्रों और विशाल ऑर्केस्ट्रा का पॉलिश चढ़ाकर परोस दिया गया है. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल जैसी दिग्गज जोड़ियों के होने के बावजूद गाना अपनी मौलिकता (Originality) की कमी के कारण बेअसर साबित होता है. फैंस सवाल उठा रहे हैं कि अगर रवींद्र जैन की ही धुन चेपनी थी, तो ए.आर. रहमान के नाम का इतना ढोल क्यों पीटा गया?

View on Instagram

4 मिनट में पूरी फिल्म का कचरा, ओवर-एडिटिंग ने बिगाड़ा स्वाद!

गाने का विजुअल प्रेजेंटेशन देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मेकर्स खुद घबराहट और कन्फ्यूजन का शिकार थे. महज 4 मिनट की समयावधि में सीता स्वयंवर, राम-जानकी विवाह, अयोध्या का उत्सव, वनवास और भरत का त्याग सब कुछ एक साथ ठूंसने की नाकाम कोशिश की गई है. जिस 'रामायण' की आत्मा उसकी ठहराव और सादगी में बसती है, उसे इस गाने ने एक हड़बड़ी में बने 3D वीडियो गेम के प्रोमो जैसा बना दिया है, जिससे दर्शक कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: यश के 'रावण' लुक ने जीता मनोज मुंतशिर का दिल, बोले- 'आदिपुरुष' से 'रामायण' की तुलना मत करो

भारी VFX के पीछे दबी रणबीर-साई की केमिस्ट्री, सादगी का नामोनिशान नहीं

पर्दे पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साई पल्लवी के लुक्स को लेकर पहले से ही बहस जारी थी. 'नैचुरल और नो-मेकअप' लुक का दावा करने वाले मेकर्स की पोल वीएफएक्स के अति-इस्तेमाल ने खोल दी है. आधुनिक तकनीक और डिजिटल टच-अप के भारी-भरकम बोझ के तले दोनों कलाकारों के स्वाभाविक भाव पूरी तरह दबकर रह गए हैं. शिव धनुष तोड़ने का दृश्य हो या वन गमन का, स्क्रीन पर कृत्रिम भव्यता तो दिखती है, लेकिन वह भक्ति और आत्मिक गहराई गायब है जिसकी उम्मीद 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट से की जा रही थी.

ये भी पढ़ें: Ramayana: ‘जय जय राम’ में दिखा रणबीर-साई का दिव्य रूप, रिलीज होते ही छाया सिया-राम का जादू

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola