दाऊद और छोटा राजन की दुश्मनी पर फिल्म बना रहे Ram Gopal Varma-Mohit Suri, बोले- स्केल में 'धुरंधर' से भी बड़ी होगी

Updated:
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा-मोहित सूरी की नई फिल्म, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी साथ मिलकर एक नई गैंगस्टर फिल्म ला रहे हैं. इसकी कहानी दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन के अलग होने वाले दौर के इर्द-गिर्द घूमेगी. अब RGV ने फिल्म के स्केल और इमोशनल एंगल को लेकर भी कई दिलचस्प बातें बताई हैं.

विज्ञापन

Ram Gopal Varma-Mohit Suri New Film: राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी ने साथ मिलकर एक नई गैंगस्टर फिल्म बनाने का फैसला किया है. इस फिल्म को लेकर राम गोपाल वर्मा ने अब कई दिलचस्प बातें बताई हैं. उन्होंने बताया कि कहानी दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन के अलग होने के दौर की है और इसमें एक शख्स सौत्या की अहम भूमिका है. खास बात ये है कि RGV का मानना है कि मोहित सूरी की बनाई ये फिल्म ‘धुरंधर’ से भी बड़े स्केल पर होगी और दिल के मामले में उनकी फिल्म ‘सत्या’ से भी ज्यादा जुड़ी होगी. आखिर फिल्म की कहानी क्या है और इसमें ऐसा क्या खास होने वाला है, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

मोहित सूरी संग गैंगस्टर फिल्म बना रहे हैं RGV

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में मोहित सूरी के साथ अपनी नई फिल्म अनाउंस की थी. उन्होंने बताया था कि फिल्म में गैंगस्टर वाली दुनिया के साथ लव स्टोरी का भी तड़का होगा.

अब RGV ने फिल्म से जुड़े और भी राज खोले हैं. उन्होंने बताया कि वह फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि मोहित सूरी इसे डायरेक्ट करेंगे. खास बात ये है कि फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट खुद राम गोपाल वर्मा ने लिखी है.

RGV ने लिखी कहानी, मोहित सूरी ने बदला अंदाज

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी. लेकिन जब मोहित सूरी इससे जुड़े तो उन्होंने कहानी को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया.

RGV के मुताबिक, मोहित ने उनकी लिखी कहानी में अपनी खास स्टाइल जोड़ी है. इसमें इमोशन, म्यूजिक और रियलिस्टिक एक्शन पर खास ध्यान दिया गया है.

यानी फिल्म सिर्फ गैंगस्टर्स और गोलीबारी की कहानी नहीं होगी. इसमें किरदारों की भावनाओं को भी काफी जगह दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 : आवारापन 2' से क्यों बाहर हुए मोहित सूरी? 19 साल बाद निर्माता विशेष भट्ट ने खोला राज

दाऊद-छोटा राजन के अलग होने की कहानी पर होगी फिल्म

अब आते हैं फिल्म की सबसे खास बात पर. राम गोपाल वर्मा के मुताबिक, कहानी उस दौर में सेट है जब दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन के रास्ते अलग हुए थे.

फिल्म में सौत्या नाम के एक शख्स की वजह से कहानी आगे बढ़ती है. इसके साथ ही भारतीय खुफिया एजेंसियों की भूमिका भी कहानी में दिखाई जाएगी.

RGV ने बताया कि कहानी आगे चलकर 1993 के सीरियल ब्लास्ट के बाद हुई कुछ अहम घटनाओं से भी जुड़ती है.

‘धुरंधर’ से भी बड़े स्केल पर होगी फिल्म?

राम गोपाल वर्मा ने अपनी नई फिल्म की तुलना सीधे तौर पर ‘धुरंधर’ से की है. उन्होंने कहा कि वह किसी फिल्म से अपनी तुलना नहीं कर रहे, लेकिन उनके हिसाब से मोहित सूरी की फिल्म का स्केल ‘धुरंधर’ से भी बड़ा होगा.

उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में मोहित की अपनी खासियत देखने को मिलेगी. यानी बड़े एक्शन के साथ कहानी में इमोशन और किरदारों पर भी पूरा ध्यान रहेगा.

‘सत्या’ से भी ज्यादा दिल के करीब होगी कहानी

RGV ने अपनी चर्चित फिल्म ‘सत्या’ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मोहित की ये फिल्म स्केल में ‘धुरंधर’ से बड़ी होगी, लेकिन दिल के मामले में ‘सत्या’ से भी ज्यादा रूटेड होगी.

मोहित सूरी के लिए इसका मतलब है कि गैंगस्टर कहानी को सिर्फ बड़े एक्शन के जरिए नहीं, बल्कि मजबूत और इमोशनल किरदारों के जरिए भी दिखाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Lenin: 'नागार्जुन से भी बेहतर एक्टर हैं अखिल', 'लेनिन' देखने के बाद राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन

अभी कास्ट का खुलासा नहीं

फिल्म की कहानी सामने आने के बाद अब लोगों की नजर इसके कलाकारों पर है. हालांकि, अभी फिल्म की कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola