Rakhi Sawant पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- 'झाड़ू वाले की नौकरी भी नहीं मिलेगी, मेरी रील्स देखो और रो'

Updated:
विज्ञापन

कंगना रनौत और राखी सावंत, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने राखी सावंत के आपत्तिजनक बयान पर तीखा जवाब दिया है. कंगना ने राखी को 'असफल और फ्रस्ट्रेटेड' बताते हुए कहा कि उन्हें झाड़ू लगाने की नौकरी के लिए भी टैलेंट की जरूरत होगी.

विज्ञापन

बॉलीवुड की 'क्वीन' और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने तीखे और बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. कंगना ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत के हालिया विवादित बयान पर उनका कड़ा हिसाब-किताब किया है. कंगना रनौत और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर की गई राखी सावंत की आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज कंगना ने सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह लताड़ते हुए 'असफल और कुंठित' करार दे दिया है.

विज्ञापन

'कामयाब महिलाओं का चरित्र हनन करना बंद करो'

राखी सावंत पर करारा प्रहार करते हुए कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी-चौड़ी स्टोरी शेयर की. कंगना ने लिखा, "सिर्फ वही नहीं, बल्कि ज्यादातर असफल और फ्रस्ट्रेटेड लोग अपनी जलन, नाकामयाबी और अहंकार को संतुष्ट करने के लिए सफल महिलाओं का चरित्र हनन (Character Assassination) करने में देर नहीं लगाते. लेकिन अब बहुत हो चुका. हमें ऐसे बार-बार होने वाले नीच हमलों से दुखी होना, अपमानित महसूस करना और खुद को सही साबित करने के लिए सफाई देना बंद करना होगा."

कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट
कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट

'झाड़ू लगाने की नौकरी के लिए भी टैलेंट चाहिए, तू बैठकर रो'

कंगना का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ. उन्होंने सीधे तौर पर राखी पर तंज कसते हुए आगे लिखा, "हां मेरी जान!! तुम सफलता पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हो, लेकिन दुख की बात यह है कि तुम्हारी किसी बात की किसी को कोई जरूरत नहीं है. याद रखो, तुम्हारे सारे पैंतरे मिलकर भी तुम्हें एक झाड़ू लगाने वाले की नौकरी नहीं दिला सकते, क्योंकि उसके लिए भी थोड़े टैलेंट की जरूरत होती है. इसलिए बेफिक्र रहो, तुम कहीं नहीं जाने वाली. आराम से अपने घर बैठो, मेरी रील्स देखो और बैठकर रोती रहो!"

राखी, तापसी और आशुतोष राणा पर पहले भी साध चुकी हैं निशाना

दरअसल, राखी सावंत ने हाल ही में कंगना रनौत, स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं. इससे पहले भी कंगना ने खुद पर टिप्पणी करने वाले आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू और राखी सावंत को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि जो लोग उनकी सफलता का 1% भी हासिल नहीं कर पाए हैं, उन्हें उन पर कमेंट करने का कोई हक नहीं है.

ये भी पढ़ें: पहली तस्वीर में लगा सैफ बना रहे हैं बप्पा की मूर्ति, अगली तस्वीर में खुला ऐसा राज, नाम जानकर चौंक जाएंगे

ये भी पढ़ें: दाऊद और छोटा राजन की दुश्मनी पर फिल्म बना रहे Ram Gopal Varma-Mohit Suri, बोले- स्केल में 'धुरंधर' से भी बड़ी होगी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola