Ramayana: ‘जय जय राम’ में दिखा रणबीर-साई का दिव्य रूप, रिलीज होते ही छाया सिया-राम का जादू

Updated:
विज्ञापन

रामायण का पोस्टर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गणेश चतुर्थी पर नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज हो गया है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी के दिव्य रूप के साथ ए.आर. रहमान के संगीत ने फैंस का दिल जीत लिया है. यह गाना आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का पहला सॉन्ग 'जय जय राम' आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म के विजुअल और म्यूजिकल सफर की ग्रैंड शुरुआत हो चुकी है. रणबीर कपूर के 'राम', साई पल्लवी की 'सीता' और शानदार बैकग्राउंड सीन्स से सजा यह वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है.

विज्ञापन

'सिया-राम' का अलौकिक रूप और डिवाइन विजुअल्स

फिल्म के मेकर्स ने गणेश चतुर्थी की सुबह 'सिया-राम' के नए पोस्टर के साथ ही इस आइकॉनिक गाने का वीडियो आउट कर दिया है. जारी हुए वीडियो में भगवान राम (रणबीर कपूर) के पराक्रम और माता सीता (साई पल्लवी) के साथ उनके अलौकिक व पवित्र रिश्ते की ऐसी डिवाइन झलकियां दिखाई गई हैं कि फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं. वीडियो में धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते राम, विवाह का मनमोहक दृश्य और जंगल में नदी किनारे एक-दूसरे के साथ बैठे सिया-राम का अडोरेबल मोमेंट आपका दिल जीत लेगा.

View on Instagram

AR रहमान का मैजिक, कुमार विश्वास के बोल और अरिजीत-श्रेया की जुगलबंदी

इस पूरे ट्रैक को ऑस्कर विनर AR रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके बेहद अर्थपूर्ण और डिवाइन बोल मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. गाने को अपनी दिल छू लेने वाली आवाज म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी जोड़ी अरिजीत सिंह और श्रेया घोशाल ने दी है, जिसकी जुगलबंदी ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही इमोशनल और भक्तिमय माहौल बना दिया है.

सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में छाए फैंस और रवि दुबे के चर्चे

सॉन्ग का वीडियो आउट होते ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां कई फैंस विजुअल्स और म्यूजिक को देखकर 'Fabulous' और 'SO PEAKKKKK' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं, वहीं श्री लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे को लेकर एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म हमारे सनातन धर्म को पूरी दुनिया से जोड़ेगी और उन्हें रवि दुबे से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं क्योंकि वे केवल अपनी आंखों से बेहतरीन अभिनय करना जानते हैं. इसके अलावा पूरा कमेंट बॉक्स 'जय श्री राम' और 'सिया वर रामचंद्र की जय' के जयकारों से भर गया है.

कमेंट सेक्शन का स्क्रीनशॉट
कमेंट सेक्शन का स्क्रीनशॉट

'Diwali 2026' पर बड़े पर्दे पर महा-धमाका

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी की यह एपिक ड्रामा 2 पार्ट्स में दर्शकों के सामने आएगी, जिसका पहला पार्ट Ramayana: Part One 6 नवंबर 2026 वर्ल्डवाइड और 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर भारतीय थिएटर्स में रिलीज होगा, जबकि पार्ट 2 दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में एंट्री करेगा.

View on Instagram

स्टार-स्टडेड कास्ट और ग्लोबल लेवल की टीम

फिल्म की स्टार कास्ट बेहद तगड़ी रखी गई है, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा केजीएफ फेम यश (रावण), रवि दुबे (लक्ष्मण) और सनी देओल (हनुमान) के पावरफुल रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा हॉलीवुड के लेजेंडरी कंपोजर हंस जिमर (Hans Zimmer) भी AR रहमान के साथ फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर पर काम कर रहे हैं, जो इस भारतीय महाकाव्य को इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग ऊंचाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss X Review 7th Episode: कोई 'मेन कैरेक्टर' तो कोई 'टॉक ऑफ द टाउन', जानें बिग बॉस के पहले हफ्ते का पब्लिक रिएक्शन

ये भी पढ़ें: "मुझे नहीं पता था कि वो शादीशुदा हैं..." दशकों बाद नीलम कोठारी ने खोला गोविंदा संग अफेयर का राज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola