कंगना रनौत ने राखी सावंत की कर दी बोलती बंद? बोलीं- सफाईकर्मी की नौकरी तक नहीं मिली, स्मृति ईरानी से जुड़ा है मामला
कंगना रनौत और राखी सावंत, फोटो- इंस्टाग्राम
Kangana Ranaut On Rakhi Sawant: कंगना रनौत ने राखी सावंत के कमेंट्स पर पलटवार किया है. एक्ट्रेल ने राखी को कहा कि बैठकर उनकी रील देखें और रोते रहें.
Kangana Ranaut On Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अब राखी सावंत को आड़े हाथों लिया है. राखी ने कंगना और एक्ट्रेस से नेता बनीं स्मृति ईरानी को लेकर कुछ कमेंट किए थे, जिसके बाद कंगना ने उन्हें जवाब देने में देर नहीं की. एक्ट्रेस ने राखी को ‘अनसक्सेसफुल’ और ‘बिटर’ तक कह दिया.
राखी सावंत पर कंगना रनौत का करारा पलटवार
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सिर्फ वही नहीं, बल्कि ज्यादातर असफल और कड़वाहट से भरे लोग कामयाब महिलाओं के कैरेक्टर पर सवाल करने में सबसे आगे रहते हैं. वे अपनी जलन, ईर्ष्या, असफलता और अहंकार को सही ठहराने के लिए ऐसा करते हैं. अब समय आ गया है कि हम इस तरह के बार-बार होने वाले और जानबूझकर किए जाने वाले हमलों और पब्लिक कैरेक्टर एसेसिनेशन के प्रति खुद को कमजोर समझना बंद करें. हमें अपमानित और आहत महसूस करना और हर बात पर जरूरत से ज्यादा सफाई देना भी बंद करना चाहिए.”

कंगना बोली- आपको सफाईकर्मी की नौकरी तक नहीं मिली
इसके बाद कंगना ने राखी पर और तीखा निशाना साधते हुए लिखा, “तो हां मेरी जान!! तुम भी सफलता के लिए सब कुछ करने को तैयार हो, लेकिन अंदाजा लगाओ क्या!! दुर्भाग्य से किसी को तुमसे कुछ चाहिए ही नहीं. याद रखना, आपके सारे एहसानों को मिलाकर भी आपको सफाईकर्मी की नौकरी तक नहीं मिली, जबकि उसके लिए भी कुछ गुण और प्रतिभा चाहिए होती है, इसलिए निश्चिंत रहिए, एहसान मिले या न मिले, आप कहीं नहीं जा रहे हैं, तो बैठिए, मेरी रील देखिए और रोते रहिए.” राखी सावंत को हाल ही में कंगना रनौत, स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए इशारों-इशारों वाले बयानों के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
राखी से पुरानी है कंगना की तकरार, पहले भी एक्ट्रेस को दे चुकी हैं करारा जवाब
यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने राखी सावंत पर निशाना साधा हो. इससे पहले राखी ने दिल्ली में हुए सीजेपी प्रदर्शन के खिलाफ कंगना की टिप्पणी पर नाराजगी जताई थी और उन्हें ‘गटर माउथ’ तक कह दिया था. इसके बाद कंगना ने कहा था, “मैं ऐसे लोगों को हर दिन देखती हूं. चाहे वह आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि मैं कुत्ते की तरह भौंकती हूं, या सोनू सूद, जो कहते हैं कि मुझे व्यवहार करना सीखना चाहिए. राखी सावंत जैसे लोग, जो मेरे कैरेक्टर को लेकर हर तरह की अश्लील टिप्पणियां करते हैं.”
ये भी पढ़ें: गोविंदा- सुनीता के रिश्ते में नया ट्विस्ट, राखी सावंत से बातचीत में सुनीता ने किया दूसरी शादी को लेकर दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए