कैमूर: शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए हत्या का आरोप, विवाहिता लापता, ससुराल के तीन लोग नामजद

Updated:
विज्ञापन

1 मृतिका सीता कुमारी की फाइल फोटो 2 मृतिका के पीड़ित पिता से पूछताछ करती पुलिस 3 आरोपियों जे मुख्य दरबाजा पर लटकता टाला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करमचट में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, आरोपी फरार।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का गंभीर आरोप सामने आया है. मृतका के पिता ने करमचट थाना में आवेदन देकर पति, सास और देवर के खिलाफ हत्या एवं दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

27 अप्रैल को हुई थी शादी, शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

बेलाव थाना क्षेत्र के बिछियां गांव निवासी रामाकांत तिवारी ने बताया कि उनकी पुत्री सीता कुमारी की शादी 27 अप्रैल को करमचट थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी कन्हैया उपाध्याय के पुत्र विकास कुमार उपाध्याय के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और फोन पर गाली-गलौज करता था.

स्कार्पियो की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी

आवेदन के अनुसार, पति विकास कुमार उपाध्याय, सास आशा देवी और देवर आदर्श उर्फ आशिष लगातार दहेज में स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट, भूखा रखने, करंट लगाने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी. पीड़ित पिता का आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते बुधवार रात तीनों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया.

तीनों आरोपी नामजद, पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित पिता ने पति विकास कुमार उपाध्याय, सास आशा देवी और देवर आदर्श उर्फ आशिष को नामजद करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से उनकी बेटी का कोई पता नहीं है.

आरोपी फरार, एफएसएल टीम लौटी वापस

करमचट थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों के घर पर ताला बंद मिला और सभी फरार हैं. एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया था, लेकिन मुख्य दरवाजे पर ताला बंद होने के कारण टीम वापस लौट गई. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन