कैमूर में 3,299 सोख्तों की होगी जांच, भभुआ में गड़बड़ी मिलने के बाद DDC का एक्शन

Updated:
विज्ञापन
सोख्ता निर्माण

सोख्ता निर्माण

कैमूर जिले में बने 3,299 सोख्तों की अब बड़े पैमाने पर जांच होगी। भभुआ प्रखंड में अनियमितता उजागर होने के बाद, जिला प्रशासन ने सभी निर्माण कार्यों की स्थलीय जांच का आदेश दिया है। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के भभुआ प्रखंड में सोख्ता निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर होने के बाद कैमूर जिला प्रशासन ने पूरे जिले में बने 3,299 सोख्तों की जांच कराने का फैसला किया है. उप विकास आयुक्त (डीडीसी) दिव्य शक्ति ने संबंधित विभागों को स्थलीय जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

चार विभागों ने कराए हैं 3,299 सोख्तों का निर्माण

जिले में कुल 3,299 सोख्तों का निर्माण चार विभागों के माध्यम से कराया गया है. इनमें ग्रामीण विकास विभाग ने सबसे अधिक 2,486 सोख्तों का निर्माण कराया है. इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग ने 325, पंचायती राज विभाग ने 427 और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने 81 सोख्तों का निर्माण कराया है.

जांच के लिए जारी किया गया विशेष फॉर्मेट

डीडीसी ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद भभुआ और नगर पंचायत हाटा, कुदरा, मोहनिया व रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारियों, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों तथा मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है. अधिकारियों को निर्धारित फॉर्मेट में प्रत्येक सोख्ता की स्थिति दर्ज करनी होगी. इसमें यह बताना होगा कि सोख्ता क्रियाशील है, अक्रियाशील है या उसे दोबारा चालू किया जा सकता है. यदि निर्माण में गड़बड़ी या कार्य नहीं होने की बात सामने आती है तो उसे भी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा.

भभुआ की शिकायत के बाद खुला गड़बड़ी का मामला

कुछ दिन पहले भभुआ प्रखंड में सोख्ता निर्माण में धांधली की शिकायत कमलेश कुमार सिंह ने की थी. शिकायत की जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे जिले में निर्माण कार्यों की जांच कराने का निर्णय लिया.

गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

डीडीसी दिव्य शक्ति ने कहा कि जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद जहां भी अनियमितता या लापरवाही सामने आएगी, वहां संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच का उद्देश्य सभी सोख्तों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है.


विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन