तालाब में नहाते वक्त पड़ा मिर्गी का दौरा, व्यक्ति की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2025 6:02 PM
पाकुड़ के अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा गांव में 40 वर्षीय नटवा किस्कू की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह सुबह खेत से लौटकर तालाब में नहा रहा था, तभी मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण डूब गया। जब वह देर तक घर नहीं लौटा, तो उसकी पत्नी फुलीन हेंब्रम ने तालाब में खोजबीन कर उसका शव पानी में पाया। परिजन और ग्रामीणों की मदद से शव को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया।
संवाददाता, पाकुड़. अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा गांव में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान पचुवाड़ा गांव के चितान टोला निवासी 40 वर्षीय नटवा किस्कू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह सुबह खेत से लौटने के बाद तालाब में नहाने गया था, जहां मिर्गी का दौरा पड़ने से वह डूब गया. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी फुलीन हेंब्रम ने तालाब में उसकी तलाश की और उसका शव पानी में पाया. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर शिवम कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










