ऊर्जा मेले में 42 उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं का समाधान

ऊर्जा मेले में 42 उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं का समाधान
प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. जेबीवीएनएल ने शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में ऊर्जा मेला का आयोजन किया. विद्युत सहायक अभियंता प्रभातेश्वर तिवारी और कनीय अभियंता बिंदु पूर्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे. अभियंता तिवारी ने बताया कि मेले में 42 बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया, जिनमें 14 नए कनेक्शन, 20 मीटर रिप्लेसमेंट, दो लोड बढ़ाने, दो बिजली बिल सुधार, दो बिजली डिस्कनेक्शन और दो अन्य कार्य शामिल हैं. इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करना और उपभोक्ताओं को बिजली बिल आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देना था.मौके पर हीरालाल महतो, पंकज ठाकुर, अशोक कुमार,अविनाश कुमार, सुदीप दास सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




