समिति ने 25वां गणेश महोत्सव भव्य रूप से मनाने का लिया निर्णय

Updated at : 02 Aug 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
समिति ने 25वां गणेश महोत्सव भव्य रूप से मनाने का लिया निर्णय

समिति ने 25वां गणेश महोत्सव भव्य रूप से मनाने का लिया निर्णय

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा शुक्रवार शाम को गणेश चतुर्थी को लेकर एक बैठक हुई. इसमें समिति के 25वें वर्षगांठ के अवसर पर गणेश महोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. समिति ने तय किया कि इस अवसर पर एक भव्य पंडाल और आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की जायेगी. महोत्सव के दौरान बंगला, हिंदी और भोजपुरी भाषाओं में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. बच्चों के लिए आधुनिक तरीक़े से क्विज कॉम्पिटीशन और भक्ति संगीत पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. समिति ने अपने 25वें वर्ष में कई सामाजिक कार्य करने का भी निर्णय लिया है. मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय यादव, महासचिव अमित सिन्हा, सचिव उत्तम साहा, दीपक साहा, अभिजीत चक्रवर्ती, दीपक भगत, अलख नंदन आजाद, राजू दत्ता, बिपिन दत्ता, मुन्ना साह, संजय साहा, चंदन दत्ता, प्रेम ठाकुर, रूद्र चांद, राजीव आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola