कोहरे के साथ शीतलहर ने लोगों की बढ़ाई परेशानी

दो दिनों पूर्व जहां पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी. राहत के बाद बुधवार को जिला फिर कोहरे की चादर से लिपटा नजर आया.
पाकुड़. मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. दो दिनों पूर्व जहां पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी. राहत के बाद बुधवार को जिला फिर कोहरे की चादर से लिपटा नजर आया. अचानक मौसम में आए बदलाव से तापमान में कमी आ गयी. कोहरे के कारण नियमित टहलने जाने वाले लोग घर से बाहर नहीं निकले. इस दौरान वाहनों की रफ्तार भी धीमी दिखाई दी. वाहन चालक लाइट जलाकर एक-दूसरे के पीछे चल रहे थे. इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी. सुबह 8 बजे के बाद धूप खिलाना शुरू हुई. दिन और रात के तापमान में भी अंतर रहा, जहां दिन में तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा तो शाम ढलते ही तापमान 16 डिग्री के आसपास हो गया. सुबह शीतलहर चलने से कोहरे का प्रभाव तो कम हो गया, लेकिन लोग ठंड से कांपते रहे. हालांकि धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




