चर्च स्थापना के सौ साल पूरे, मना गोल्डन जुबली

पाकुड़िया. बासेतकुण्डी गांव में चर्च स्थापना के एक सौ साल पूरे होने पर शनिवार को गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन हुआ.
प्रतिनिधि, पाकुड़िया. बासेतकुण्डी गांव में चर्च स्थापना के एक सौ साल पूरे होने पर शनिवार को गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन हुआ. समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने किया. उन्होंने कहा कि चर्च के माध्यम से ईसाई समाज की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा को लेकर किये गये कार्य सराहनीय है. ईसाई समाज ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा के कार्यों को ऐसे स्थानों तक पहुंचाया जहां लोगों का पहुंचना भी कठिन था. ईसाई समुदाय ने तत्परता के साथ मानवता की सेवा की, जब कुष्ठ रोग पीड़ितों को लोग छूने से भी संकोच करते थे. कुष्ठ रोग पीड़ितों के इलाज के लिए ईसाई समाज ने कई अस्पताल खोला. समुदाय प्रभु यीशु और संत माता मरियम की दया, करुणा, सेवा, क्षमा, प्रेम, त्याग के संदेश को आगे बढ़ा रहा है. अन्य अतिथियों ने भी मंच से अपनी बातों को लोगों के समक्ष रखा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




