स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बीडीओ ने की चर्चा

प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.
लिट्टीपाड़ा. स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख मरांग बीटी बेसरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ संजय कुमार की विशेष उपस्थिति थी. बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. सर्वसम्मति से विचार-विमर्श के बाद समारोह के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और समय-सारणी तय की गयी. तय कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि निपेन मंडल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा, भारतीय स्टेट बैंक लिट्टीपाड़ा के शाखा प्रबंधक ज्ञानेश कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी दास उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




