दुर्गापूजा पंडालों में वालंटियरों की रखें पर्याप्त व्यवस्था : थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
दुर्गापूजा पंडालों में वालंटियरों की रखें पर्याप्त व्यवस्था : थाना प्रभारी

पाकुड़. दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन सतर्क है.

विज्ञापन

पाकुड़. दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन सतर्क है. नगर थाने की ओर से सभी पूजा समितियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. जारी निर्देशों में सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात करने, उन्हें पहचान पत्र देने और प्रतिदिन सुबह वालंटियर मीटिंग करने को कहा गया है. साथ ही वालंटियर के मोबाइल नंबर थाने को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. पंडालों में समुचित लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे लगाने और आग जैसी आपात स्थिति से निबटने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है. पूजा पंडालों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप ढोल-नगाड़ा का प्रयोग करने, साफ-सफाई की व्यवस्था रखने, फूड स्टॉल पर स्वच्छता का ध्यान देने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूर्व सूचना एसडीओ व थाने को देने को कहा गया है. महिलाओं के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था, पंडालों में स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और बाल विवाह निषेध संबंधी बैनर लगाने तथा अफवाहों व फेंक न्यूज से बचने की हिदायत दी गयी है. नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि सभी पूजा समितियों के साथ पूर्व में बैठक की जा चुकी है. सभी समितियों से दुर्गापूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola