मनेर में जहरीले सांप के डसने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में काम करने के दौरान हुई घटना

Updated:
विज्ञापन
मनेर में सांप डसा: 15 साल की छात्रा की मौत

पटना जिले के मनेर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय छात्रा की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई. यह घटना घर में काम करते समय हुई, जिसके बाद परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

Patna News: पटना जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत तिवारी टोला मोहल्ले में जहरीले सांप के डसने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है.

अस्पताल से पीएमसीएच किया गया था रेफर

जानकारी के अनुसार तिवारी टोला निवासी मुकेश ठाकुर की 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी घर में काम कर रही थी. इसी दौरान घर में मौजूद एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया. छात्रा ने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी.

परिजन उसे इलाज के लिए मनेर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

परिवार में मचा कोहराम

छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार घर के अंदर पहले से मौजूद सांप ने छात्रा को डस लिया था. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है.

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

घटना की सूचना मिलने के बाद वार्ड पार्षद संजू देवी और समाजसेवी रवि रोशन पाठक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. दोनों ने छात्रा की असामयिक मौत पर गहरा दुख जताते हुए परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया.


विज्ञापन
Suaib Khan Maner

लेखक के बारे में

By Suaib Khan Maner

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन