चित्रांकन प्रतियोगिता में अर्चना, सगुफा व नेहा ने मारी बाजी

पाकुड़. डायट भवन में शनिवार को वर्ग छह, सात और आठ के विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
11 अक्टूबर फोटो संख्या- 08 कैप्शन- प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चें संवाददाता, पाकुड़ डायट भवन में शनिवार को वर्ग छह, सात और आठ के विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जिले के 10 मध्य विद्यालयों के करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया. चित्रांकन का विषय सभी वर्ग के लिए अलग-अलग था. वर्ग छह के लिए स्वच्छता पर चित्र बनाना, वर्ग सात के लिए सड़क सुरक्षा को लेकर चित्र बनाना और वर्ग आठ के लिए धूम्रपान निषेध से संबंधित चित्र बनाना था. संकुल साधन सेवी उज्ज्वल ओझा, तपन दास, निहार रंजन एवं सरफराज अहमद के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. वर्ग छह से जितादो बालिका उवि की छात्रा अर्चना कुमारी-प्रथम, द्वितीय स्थान पर उमवि कलिकापुर की छात्रा सगुफा खातून व तृतीय स्थान पर पीएम श्री मध्य विद्यालय धनुषपूजा की नेहा कुमारी रही. वहीं, वर्ग सात में मवि कलिकापुर की छात्रा करीमा खातून- प्रथम. जितादो बालिका उवि की छात्रा ज्योति किरण सोरेन-द्वितीय और रिंकी किस्कू को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. वहीं वर्ग आठ में जितादो बालिका उवि की अनुष्का सोरेन को प्रथम स्थान, मवि धनुषपूजा की खुशी कुमारी को द्वितीय और जितादो बालिका उवि की एलाना नाज को तृतीय पुरस्कार मिला. प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया गया. इस दौरान संकाय सदस्य वरुण गणाई सहित रविकांत मौजूद रहे. प्रतियोगिता का संचालन राकेश रजक ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




