जिला जेल में प्रशासन की छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

Updated:
विज्ञापन
जिला जेल में प्रशासन की छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

पाकुड़ जिले के जेल मंडल कारा में एसडीओ साइमन मरांडी के नेतृत्व में देर शाम पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी वार्डों की गहन तलाशी ली। एसीडीपीओ दयानंद आजाद, थाना प्रभारी गौरव कुमार, और अन्य अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे चले अभियान में बंदियों के थैलों और अन्य स्थानों की जांच की गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। यह छापेमारी आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए की गई। एसडीओ ने जेल व्यवस्था का निरीक्षण किया और बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। मौके पर कारा पाल दिलीप कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. मंगलवार की देर शाम जिला प्रशासन ने एसडीओ साइमन मरांडी के नेतृत्व में जिला जेल मंडल कारा में छापेमारी की. एसीडीपीओ दयानंद आजाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार और अवर निरीक्षक अंशु कुमार उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम ने जेल के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली. करीब एक घंटे तक चले इस अभियान में बंदियों के थैलों और अन्य स्थानों की जांच की गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. एसडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह छापेमारी की गई थी. उन्होंने जेल में कैदियों के वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे छापेमारी अभियान चलाए जाते रहेंगे. मौके पर कारा पाल दिलीप कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola