जंगीपुर से कांवरियों का जत्था पहुंचा पाकुड़िया

पाकुड़िया पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया.
पाकुड़िया. कांवरिया सेवा समिति पाकुड़िया के नेतृत्व में प्रखंड के सैकड़ों कांवरिया शनिवार को रघुनाथगंज, जंगीपुर गंगाघाट से जल भरकर रविवार शाम पाकुड़िया पहुंचे. मार्ग में सलगापाड़ा में विश्राम व फलाहार किया गया. पाकुड़िया पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया. राम मंदिर में भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गयी. अंतिम सोमवारी के दिन सभी श्रद्धालु तिरपितिया नदी में स्नान कर पाकुड़िया शिवालय में जल अर्पित करेंगे. डीजे की धुन व बोलबम के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




