जिलेभर में लगे शिविरों में 218 यूनिट रक्त किया गया संग्रह

Updated:
विज्ञापन
जिलेभर में लगे शिविरों में 218 यूनिट रक्त किया गया संग्रह

पाकुड़. प्रोजेक्ट जागृति के तहत शुक्रवार को जिले के सभी प्रखंडों में एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

डीसी ने 23वीं बार किया रक्तदान, कहा हर जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचे रक्त नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. प्रोजेक्ट जागृति के तहत शुक्रवार को जिले के सभी प्रखंडों में एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर स्वयं रक्तदान किया. यह उनका 23वां रक्तदान व पाकुड़ में चौथा रक्तदान था. उपायुक्त के साथ अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, प्रभारी डीपीएम ई-पंचायत आनंद प्रकाश, पीएमयू सेल के कर्मी समेत कई अधिकारियों ने भी रक्तदान किया. जिला रक्त अधिकोष, पुराना सदर अस्पताल, सीएचसी हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर और पाकुड़िया में लगे शिविरों में कुल 218 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की. उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि इससे अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. सभी को इस पवित्र कार्य में आगे आना चाहिए. उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिले में प्रत्येक माह की 24 तारीख को रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है, ताकि हर जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंच सके. उपायुक्त ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola