पोषण भी, शिक्षा भी कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला

Updated at : 22 Feb 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
पोषण भी, शिक्षा भी कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला

लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान एवं इंडिया लिट्रेसी प्रोग्राम के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित अभिलाषा सभागार में पोषण भी, शिक्षा भी कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

स्कूल पूर्व शिक्षा को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा फोटो कार्यशाला में मौजूद लोग लोहरदगा. लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान एवं इंडिया लिट्रेसी प्रोग्राम के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित अभिलाषा सभागार में पोषण भी, शिक्षा भी कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में सीडीपीओ तथा महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं. कार्यशाला में संस्था के सचिव सीपी यादव ने कहा कि कार्यक्रम के तहत किस्को प्रखंड के 40 आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को आनंददायी स्कूल पूर्व शिक्षा देने का काम हो रहा है कि इंडिया लिट्रेसी प्रोजेक्ट में स्कूल पूर्व शिक्षा को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है. जिससे बच्चों में सीखने के प्रति जिज्ञासा बढ़े, स्कूल आने के प्रति रूचि बढ़े, इसका प्रयास किया जा रहा है, जिसका सुखद परिणाम भी देखने को मिल रहा है. भविष्य में जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से इसे जिले के सभी 750 आंगनबाड़ी केन्द्रों में विस्तार करने की योजना है. सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षित कर मॉडल आंगनबाड़ी के रूप में विकसित करने की योजना है. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि एलजीएसएस और आईएलपी का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है. इस कार्यक्रम का प्रभाव बच्चों पर बहुत बढ़िया होगा. आईएलपी से आये कांटी कोर्डिनेटर विक्टर टाऊरो तथा मास्टर ट्रेनर अरुण शेरोन ने पावरपॉइंट प्रेसेंटेशन के माध्यम से बच्चों को आनंददायी शिक्षा कैसे प्रदान किया जाये और टीचिंग लर्निंग मटेरियल का प्रयोग कैसे किया जाये. इसके बारे में विस्तार से नाट्य गया और संकुल स्तर पर इसे कैसे प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई से अनुरंजन कुमार, जिला समन्वयक गौतम दत्ता, मेराज संस्था के अभय अलबेला, रुपेश कुमार, खुर्शीद आलम, पूनम, लीलावती, गौरव, ब्रजेश, विवेक अदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola