शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी : अली रजा

Updated at : 22 Feb 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी : अली रजा

बच्चों के चहुंमुखी विकास में पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

विज्ञापन

फोटो प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राएं कैरो. बच्चों के चहुंमुखी विकास में पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. अनुशासन, सहयोग, लक्ष्य निर्धारण, परिश्रम, चपलता, जीतने की जिज्ञासा, तनाव को कम करने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सभी आवश्यक चीजें खेल के माध्यम से सीखी जा सकती हैं. उक्त बातें कैरो प्रखंड के नगजुआ स्थित शाईन पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि उपस्थित झारखंड यूनियन ऑफ सेकंडरी एजुकेशन के केन्द्रीय मीडिया प्रभारी अलीरजा अंसारी ने कहीं. मौके पर उन्होंने कहा कि शाईन पब्लिक स्कूल बच्चों की सुंदर भविष्य गढ़ने में हर संभव प्रयास कर रही है.विद्यालय के निदेशक माजिद आलम ने स्वागत सह अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन प्रतिबद्ध है. गुरुवार को विद्यालय में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का प्रारंभ किया गया था. जिसके तहत विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. समापन के अवसर पर उन प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सम्मानित किया. प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से ओवरऑल चैंपियन के खिताब पर ब्लू हाऊस कब्जा जमाने में सफल रहा. मौके पर कराटे कोच देवंती कुमारी, विनय कुमार, विद्यालय के प्राचार्य फादर फूलजेन सारस, मनीषा लकड़ा, अनिसा लकड़ा, प्रभात निरंजन तिर्की, प्रीति खेस, शीला एक्का, पिंकी सांगा, अरमान अंसारी, मिस सीमा, परवेज आलम सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola