परीक्षा देने लोहरदगा जा रही स्कूली छात्रा लापता

Updated at : 22 Feb 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा देने लोहरदगा जा रही स्कूली छात्रा लापता

कुड़ू शहरी क्षेत्र से लोहरदगा के पतराटोली स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने जा रहीं इंटर की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी.

विज्ञापन

12 घंटे बाद बेहोशी की हालत में रिंग रोड में मिली कुड़ू लोहरदगा. कुड़ू शहरी क्षेत्र से लोहरदगा के पतराटोली स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने जा रहीं इंटर की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी. देर शाम तक जब लड़की परीक्षा देकर अपने घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने शाम से खोजबीन शुरू की तो पता चला कि लड़की इंटर का परीक्षा देने शुक्रवार को परीक्षा केंद्र नहीं आई थी. इसके बाद परिजनों ने कुड़ू थाना को लिखित आवेदन देकर लड़की को खोजने की मांग की. इसी बीच लगभग दस बजे रात में लड़की का मोबाइल फोन अॉन होने का मैसेज आने के बाद पता चला कि लड़की बेहोशी की हालत में रांची रिंग रोड में पड़ी हुई है. बताया जाता है कि कुड़ू शहरी क्षेत्र की रहने वालीं नंदनी कुमारी को परिजनों ने शुक्रवार सुबह दस बजे लोहरदगा पतराटोली स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए टेम्पो में सवार किया था. इसके बाद से नंदनी लापता हो गई. शुक्रवार शाम जब नंदनी छह बजे तक परीक्षा देकर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने नंदनी को फोन किया लेकिन नंदनी का फोन बंद था इससे परिजन को अनहोनी की आशंका होने लगीं. शाम सात बजे परिजन परीक्षा केंद्र पतराटोली पहुंचे तथा परीक्षा केंद्र के संचालक से जानकारी ली, तो पता चला का नंदनी शुक्रवार को परीक्षा देने केंद्र पहुंचीं ही नहीं. परिजन रात 8 बजे कुड़ू थाना पहुंचे तथा लड़की के लापता होने कि लिखित आवेदन दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि रात दस बजे नंदनी का फोन आन हो गया इसके बाद परिजनों ने फोन किया तो रिंग रोड में तैनात पुलिस के पीसीआर वैन के पुलिस अधिकारी ने बताया कि नंदनी बेहोशी की हालत में रिंग रोड में मिली हैं. इसे इलाज के लिए मोदी केयर अस्पताल लेकर पुलिस जा रही है. परिजन रांची पहुंचे लेकिन बेहोश होने के कारण कुछ पता नहीं चला. शनिवार सुबह नंदनी को होश आया है लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रही है. कुड़ू पुलिस बयान लेने के लिए रांची जायेगी इसके बाद पता चलेगा कि नंदनी रांची के रिंग रोड कैसे पहुंची तथा बेहोशी की हालत में कैसे थी . टेम्पो वाले ने तो नंदनी का अपहरण नहीं किया था. पुलिस नंदनी के नार्मल होने का इंतजार कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola