किस्को के महिला सभा भवन में मनी वीर सावरकर की जयंती
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 10:26 PM
किस्को के महिला सभा भवन में मनी वीर सावरकर की जयंती
किस्को लोहरदगा. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत के तहत किस्को स्थित महिला सभा भवन में स्वतंत्रता वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोहान मौजूद रहे. इस अवसर पर आकिल अंसारी, सबीर अंसारी, संतोषी कुमारी, राजाराम तुरी और अशफाक अंसारी बतौर विशिष्ट अतिथि मंच पर उपस्थित रहे. वक्ताओं ने सावरकर के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि जोहान ने युवाओं को सावरकर के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और छात्राओं ने भाग लिया. मेरा युवा लोहरदगा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश के महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










