शीघ्र बदलेगी जिले के धार्मिक स्थलों की तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

शीघ्र बदलेगी जिले के धार्मिक स्थलों की तस्वीर

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा जिला प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहरों से परिपूर्ण है, लेकिन रख-रखाव के अभाव में कई प्राचीन स्थल उपेक्षित हो गये हैं. हाल ही में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सेन्हा प्रखंड के दो प्रमुख स्थलों कोराम्बे स्थित विष्णुपद मंदिर और अलौदी पंचायत के महादेव मंडा-का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगायी है.

कोराम्बे विष्णुपद मंदिर में उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिसर का अवलोकन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने विवाह मंडप के जीर्णोद्धार, शौचालय निर्माण, तालाब से मंदिर तक पीसीसी सड़क, राजा-रानी टोंगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, खराब ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, मंदिर परिसर में शेड निर्माण तथा यमुना बांध में गार्डवाल निर्माण जैसी आवश्यकताओं का प्रस्ताव रखा. उपायुक्त ने पर्यटन विभाग को इन मांगों का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया.

महादेव मंडा के निरीक्षण के दौरान भी ग्रामीणों ने पर्यटकीय सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी. उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी और स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जायेगा. इन पहलों से लोगों को विश्वास है कि क्षेत्र का विकास होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. कोराम्बे मंदिर पहले से ही आस्था का केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. यदि इन स्थलों का समुचित विकास किया जाता है तो लोहरदगा जिले की पहचान और भी सशक्त होगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola